BSEB, Bihar Board Result 2020 Date and Time: जानें बिहार 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे कब और कितने बजे होंगे घोषित नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। BSEB, Bihar Board Result 2020 Date and Time: ऐसे में जबकि बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है, संभव है कि बीएसईबी, बिहार बोर्ड रिजल्ट 2020 की घोषणा आज या कल यानि 19 मई या 20 मई की शाम को 5 बजे के बाद जारी की जा सकती है। नतीजों की घोषणा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि बीएसईबी से सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा 10 के छात्रों के लिए आयोजित की गयी बोर्ड परीक्षाओं के लिए की जानी है। बीएसईबी, बिहार बोर्ड रिजल्ट 2020 डेट एवं टाइम को लेकर काफी लंबे समय से छात्रों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी रही है क्योंकि बिहार 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा काफी पहले की जा चुकी है, लेकिन पूरे देश में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए लगाये गये लॉक डाउन के कारण कॉपियों का मूल्यांकन अभी तक नहीं हो पा रहा था। बिहार बोर्ड रिजल्ट 2020 की घोषणा...