प्रश्न 1 किस विकल्प में समस्तपद का विग्रह गलत है -
(अ) भयभीत - भय से भीत
(ब) शताब्दी - शत अब्दों का समाहार
(स) दाल-रोटी - दाल और रोटी
(द) पथभ्रष्ट - रास्ते का भटका हुआ
उत्तर पथभ्रष्ट - रास्ते का भटका हुआ
प्रश्न 2 निम्नांकित में समस्त पद की रचना सही नहीं है -
(अ) अकाल से पीड़ित - अकालपीड़ित
(ब) जो राजा भी है और ऋषि भी - महर्षि
(स) जल का प्रवाह - जलप्रवाह
(द) लोक में प्रिय - लोकप्रिय
उत्तर जो राजा भी है और ऋषि भी - महर्षि
प्रश्न 3 इनमें से कौनसा सामासिक पद सही नहीं है -
(अ) पांच हैं आनन जिसके - शिव
(ब) नीला है जो अम्बर - नीलाम्बर
(स) क्रम के अनुसार - यथाक्रम
(द) प्रमाण देने में पटु - प्रमाणपटु
उत्तर पांच हैं आनन जिसके - शिव
प्रश्न 4 कौनसा समास-विग्रह गलत है -
(अ) महात्मा - महान् है जो आत्मा
(ब) चौराहा - चार राहों का समाहार
(स) त्रिनेत्र - तीन हैं नेत्र जिसके, वह
(द) चतुर्भुज - चार भुजाएं
उत्तर चतुर्भुज - चार भुजाएं
प्रश्न 5 किस सामासिक पद का समास-विग्रह सही नहीं है -
(अ) राजपुत्र - राजा का पुत्र
(ब) गुरूदक्षिणा - गुरू की दक्षिणा
(स) तुलसीकृत - तुलसी के द्वारा कृत
(द) गुरूशिष्य - गुरू और शिष्य
उत्तर गुरूदक्षिणा - गुरू की दक्षिणा
प्रश्न 6 किस विकल्प में समास-विग्रह सही नहीं है -
(अ) जलवायु - जल और वायु
(ब) दशानन - दस हैं जो आनन
(स) आजीवन - जीवन पर्यंत
(द) सूतपुत्र - सूत का पुत्र
उत्तर दशानन - दस हैं जो आनन
प्रश्न 7 किस विकल्प में समास-विग्रह सही नहीं है-
(अ) घुड़सवार - घोड़े पर सवार
(ब) दहीबड़ा - दही का बड़ा
(स) मुख्यमंत्री - मुख्य है जो मंत्री
(द) हंसवाहिनी - हंस है वाहन जिसका, वह
उत्तर दहीबड़ा - दही का बड़ा
प्रश्न 8 निम्नांकित में से कौनसा सामासिक पद सही नहीं है -
(अ) मन से चाहा - मनचाहा
(ब) रसाई के लिए घर - रसोईघर
(स) देश के लिए प्रेम - देशभक्ति
(द) ऋण से मुक्त - ऋणमुक्त
उत्तर देश के लिए प्रेम - देशभक्ति
प्रश्न 9 ‘शक्ति के अनुसार’ का सामासिक पद है -
(अ) शक्तिमान
(ब) शक्तिपुंज
(स) शक्तिशाली
(द) यथाशक्ति
उत्तर यथाशक्ति
प्रश्न 10 इनमें से कौनसा सामासिक पद सही नहीं है -
(अ) लम्बा है उदर जिसका - गणेश
(ब) चक्र को धारण करने वाला, वह - चक्रधर
(स) मन से गढ़ा हुआ - मनगढ़ंत
(द) क्रम के अनुसार - यथाक्रम
उत्तर लम्बा है उदर जिसका - गणेश
प्रश्न 11 ‘मृत्यु को उन्मुख’ समास विग्रह हेतु उपयुक्त सामासिक पद है -
(अ) मृत्यून्मुख
(ब) मृत्योन्मुख
(स) मृत्युन्मुख
(द) मृतोन्मुख
उत्तर मृत्यून्मुख
प्रश्न 12 कर्मधारय समास का उदाहरण नहीं है -
(अ) परमाणु
(ब) चतुरानन
(स) सदाशय
(द) भवसागर
उत्तर चतुरानन
प्रश्न 13 ‘कष्टापन्न’ सामासिक पद में समास है -
(अ) तत्पुरूष
(ब) बहुव्रीहि
(स) अव्ययीभाव
(द) कर्मधारय
उत्तर तत्पुरूष
प्रश्न 14 किस विकल्प के सभी पद कर्मधारय समास से निर्मित हैं-
(अ) महालक्ष्मी, भूत-प्रेत, कालीमिर्च, लालपीता
(ब) निडर, पूर्वरात्र, खड़ीबोली, ऊँचनीच
(स) घृतान्न, छायातरू, पर्णशाला, चन्द्रमुख
(द) महाजन, खुशबू, जीवजन्तु, सुन्दरलाल
उत्तर घृतान्न, छायातरू, पर्णशाला, चन्द्रमुख
प्रश्न 15 ‘दुअन्नी’ कौन-सा समास है ?
(अ) बहुव्रीहि समास
(ब) अव्ययीभाव समास
(स) कर्मधारय समास
(द) द्विगु समास
उत्तर द्विगु समास
प्रश्न 16 ‘यथासंभव’ कौन-सा समास है ?
(अ) तत्पुरुष
(ब) कर्मधारय
(स) अव्ययीभाव
(द) द्विगु
उत्तर अव्ययीभाव
प्रश्न 17 'दही बड़ा' पद का विग्रह होगा?
(अ) दही में डूबा हुआ बड़ा
(ब) दही और बड़ा
(स) दही-बड़ा
(द) कोई नही
उत्तर दही में डूबा हुआ बड़ा
प्रश्न 18 'धर्म-प्राण'पद का विग्रह होगा?
(अ) धर्मात्मा
(ब) धर्म और प्राण
(स) ज्यो धर्म से भीरु हो वह
(द) धर्म ही है प्राण जिनके वह
उत्तर धर्म ही है प्राण जिनके वह
प्रश्न 19 'त्रिलोचन'ने काम देव कोभस्म कर दिया 'त्रिलोचन' में समास है?
(अ) द्विगु
(ब) बहुब्रीहि
(स) तत्पुरुष
(द) द्वंद्व
उत्तर बहुब्रीहि
प्रश्न 20 तत्पुरुष समास में प्रधान पद माना जाता है?
(अ) पूर्व पद
(ब) उत्तर पद
(स) उभय
(द) अन्य
उत्तर उत्तर पद
प्रश्न 21 किस समास में प्रथम पद प्रधान होता है -
(अ) अव्ययीभाव समास
(ब) कर्मधारय समास
(स) तत्पुरूष समास
(द) बहुब्रीहि समास
उत्तर अव्ययीभाव समास
प्रश्न 22 ‘सिंह रूपी नर’ विग्रह से निर्मित समास है -
(अ) सिंहनर
(ब) नरसिंह
(स) नरसिंहा
(द) सिंहानर
उत्तर नरसिंह
प्रश्न 23 ‘मुनिश्रेष्ठ’ शब्द का उचित समास विग्रह होगा -
(अ) मुनि है जो श्रेष्ठ
(ब) मुनियों में सबसे श्रेष्ठ है जो
(स) मुनियों में श्रेष्ठ
(द) मुनियों का श्रेष्ठ
उत्तर मुनियों में श्रेष्ठ
प्रश्न 24 जिस समास में प्रथम पद गौण तथा उत्तर पद प्रधान होता है, उसका नाम है -
(अ) अव्ययीभाव
(ब) बहुब्रीहि
(स) तत्पुरूष
(द) द्वंद्व
उत्तर तत्पुरूष
प्रश्न 25 ‘पांच तंत्रों का समाहार’ विग्रह का सही समास है -
(अ) पंचतंत्र
(ब) पंचिकातंत्र
(स) पंचातंत्र
(द) पंचमतंत्र
उत्तर पंचतंत्र
प्रश्न 26 ‘विद्यालय’ शब्द का सही विग्रह है -
(अ) विद्या में आलय
(ब) विद्या को आलय
(स) विद्या से आलय
(द) विद्या के लिए आलय
उत्तर विद्या के लिए आलय
प्रश्न 27 जिस समास में दोनों पदों की प्रधानता होती हैै, वह कहलाता है -
(अ) द्विगु समास
(ब) बहुव्रीहि समास
(स) द्वन्द्व समास
(द) तत्पुरूष समास
उत्तर द्वन्द्व समास
प्रश्न 28 निम्नलिखित पदों में कर्मधारय समास का उदाहरण है -
(अ) महाजन
(ब) कष्टसाध्य
(स) यथाशीघ्र
(द) पीताम्बर
उत्तर महाजन
प्रश्न 29 किस समास में दोनों पदों के बीच उपमेय-उपमान अथवा विशेषण-विशेष्य का सम्बन्ध होता है -
(अ) द्विगु समास
(ब) कर्मधारय समास
(स) तत्पुरूष समास
(द) अव्ययीभाव समास
उत्तर कर्मधारय समास
प्रश्न 30 प्रथम पद संख्यावाचक होने पर कौन-सा समास होता है
(अ) द्वंद्व
(ब) बहुब्रीहि
(स) अव्ययीभाव
(द) द्विगु
उत्तर द्विगु
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Good educational website for you