Q.662 : हाल ही में, हुई घोषणा के अनुसार कितने लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 मिलेगा?
(a) 20
(b) 23
(c) 29
(d) 33
➡️ 2019-12-20 : हाल ही में, साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 की घोषणा हो चुकी है। राजनेता एवं लेखक शशि थरूर तथा नाटककार नंद किशोर आचार्य समेत 23 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 के लिए चुना गया है। साहित्य अकादमी के अनुसार, इन सभी विजेताओं को 24 फरवरी 2020 को दिल्ली में ताम्र पत्र और एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जाएगा। कांग्रेस नेता शशि थरूर को उनकी अंग्रेजी में लिखी पुस्तक “एन इरा ऑफ डार्कनेस” हेतु पुरस्कृत किया जा रहा है। वहीँ, नंद किशोर आचार्य को यह पुरस्कार उनकी हिंदी कविता “छीलते हुए अपने को” के लिए दिया जा रहा है।
Q.663 : हाल ही में, प्रसिद्द व्यक्तिव ‘श्रीराम लागू’ का निधन हुआ है, वह थे?
(a) अभिनेता
(b) वैज्ञानिक
(c) चित्रकार
(d) गायक
➡️ 2019-12-20 : हाल ही में, मशहूर अभिनेता श्रीराम लागू का 17 दिसंबर 2019 को पुणे में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। उन्हें मराठी थिएटर में तो 20वीं सदी के सबसे अच्छे कलाकारों में गिना जाता है। श्रीराम लागू मराठी थिएटर के सबसे अच्छे कलाकार थे। वे पेशे से डॉक्टर भी थे। वे प्रगतिशील और तर्कसंगत सामाजिक कारणों को आगे बढ़ाने में भी बहुत मुखर और सक्रिय रहे हैं। उन्होंने और सामाजिक कार्यकर्ता जीपी प्रधान ने भ्रष्टाचार-विरोधी अन्ना हजारे के समर्थन में उपवास किया
Q.664 : हाल ही में, जारी फोर्ब्स इंडिया-2019 की सूची में कमाई के मामले में किसे शीर्ष स्थान मिला है?
(a) सलमान खान
(b) महेन्द्र सिंह धोनी
(c) विराट कोहली
(d) अक्षय कुमार
2019-12-20 : हाल ही में, जारी फोर्ब्स इंडिया की वर्ष 2019 की सेलेब्रिटी 100 की सालाना सूची में टॉप पोजीशन क्रिकेटर विराट कोहली को मिली है। उनकी सालाना कमाई 252.72 करोड़ रुपए रही। वहीँ बॉलीवुड से अक्षय कुमार दूसरी पोजीशन पर रहे, जिनकी कुल कमाई 293.25 करोड़ रही। वे 2019 की फोर्ब्स यूएस वर्ल्ड्स हाइएस्ट पेड सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल इकलौते भारतीय हैं। उन्होंने 65 मिलियन डॉलर की इनकम के साथ 33वीं पोजीशन हासिल की थी। सलमान खान को इस साल तीसरा स्थान मिला और उनकी कमाई का आंकड़ा 229.25 करोड़
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Good educational website for you