बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) हर वर्ष मैट्रिक (10वीं) कक्षा की परीक्षा आयोजित करता है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2019 का आयोजन फरवरी, 2019 में कराया जाएगा। हर वर्ष बिहार बोर्ड मैट्रिक में करीब 18 लाख स्टूडेंट्स हिस्सा लेते हैं। वर्ष 2018 की मैट्रिक परीक्षा में 17 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुल 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। 2018 में मैट्रिक की परीक्षा राज्य में 21 फरवरी से 29 फरवरी के बीच 1,426 केंद्रों पर हुई थी। 2018 में ओएमआर शीट में आई गड़बड़ियों के चलते इंटर के नतीजे 6 जून और मैट्रिक के नतीजे 26 जून को घोषित किया गए थे। दोनों नतीजों में देरी हुई थी। इस बार नतीजे अप्रैल-मई माह में जारी करने की योजना है। परीक्षा के नतीजे www.livehindustan.com पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी चेक किए जा सकेंगे।
विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Good educational website for you